Delhi News: लूट करने वाले छह नाबालिग दबोचे
नई दिल्ली, अगस्त 28 -- Delhi News: नई दिल्ली, का. सं.। ओखला इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने डकैती की वारदात का खुलासा करते हुए छह नाबालिगों को पकड़ा है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल दो चाकू और पीड़ित से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त की रात करीब 8:31 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ओखला फेज-तीन के श्याम नगर स्थित डीडीए पार्क में एक युवक पर जानलेवा हमला कर लूटपाट की गई है। 26 वर्षीय पीड़ित हरकेश नगर से लौट रहा था। पार्क में आरोपियों ने पीड़ित को रोककर चाकू से कई वार किए, फिर मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस ने छह नाबालिगों की पहचान कर उन्हें धरदबोचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.