नई दिल्ली, जुलाई 24 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्र.सं.। सीजेपी के आंदोलन में असामाजिक तत्वों की घुसपैठ से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने तकनीकी का सहारा लिया है। पुलिस ने नई दिल्ली के प्रमुख स्थानों पर इजरायली सॉफ्टवेयर वाले एफआरएस कैमरे लगाए हैं। इसकी मदद से आपराधिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारी ने बताया कि एफआरएस (फेस रिकगनिशन सिस्टम) कैमरे को सीसीटीएनएस डाटा से जोड़ दिया गया है। इस डाटा में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों की फोटो भी होती है। जब ऐसे तत्व कैमरे के आगे से गुजरेंगे तो सिस्टम तुरंत पुलिसकर्मी को सतर्क कर देगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एफआरएस कैमरे सबसे अधिक संख्या में जंतर-मंतर पर लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- प्रदर्शनकारियों में शांति बनाये रखने के लिए अमन कमेटी सक्रिय इसके बाद टॉलस्टॉय मार्ग, कनॉट प्लेस और राजीव चौक...