नई दिल्ली, अगस्त 14 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को लाल किले, आईजीआई एयरपोर्ट और हाईकोर्ट समेत कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर बम धमाके की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिये खालिस्तान समर्थित आतंकी संगठन ने भेजी थी। जांच के बाद पुलिस ने धमकी को फर्जी घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, बब्बर खालसा (परमार-कनाडा) ग्रुप की तरफ से शुक्रवार को धमकी दी गई। इसमें लाल किले, दिल्ली हाईकोर्ट, सिविक सेंटर स्थित मेयर कार्यालय, नई दिल्ली और मध्य जिला डीसी दफ्तर में धमाके की धमकी दी गई थी। इसके अलावा मेट्रो और ट्रेन को भी निशाना बनाने की बात ईमेल में लिखी गई थी।पुलिस यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस से 1 दिन पहले दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, ई-मेल से हड़कंप अधिकारी ने बताया कि लाल किले प...