नई दिल्ली, अगस्त 15 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता रोहिणी सेक्टर-22 में गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। इस क्षेत्र में एक दिन छोड़कर दूसरे दिन पानी आता है। ऐसे में दूसरे दिन भी गंदा पानी मिलने के चलते न लोगों को पीने तक का पानी नहीं मिल रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें गंदे पानी की आपूर्ति के चलते पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। रोहिणी सेक्टर-22 निवासी मुकेश ने बताया कि उनके क्षेत्र में पानी की समस्या लगातार रहती है। यहां पानी की आपूर्ति 48 घंटे में एक बार है। ऐसे में कई बार अगर पानी नहीं आता तो लोगों को 72 से 96 घंटे तक पानी का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में अगर गंदे पानी की आपूर्ति होती है तो लोग उसका इस्तेमाल नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 48 घंटे के बाद उनके घर में पानी आया, लेकिन वह बहुत ही गंदा था।...