नई दिल्ली, अगस्त 22 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बाहरी दिल्ली के नांगलोई और मंगोलपुरी रेलवे स्टेशनों के बीच रील बना रहे एक 17 वर्षीय किशोर की तीन लड़कों ने चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए तीन किशोरों को पकड़ लिया। रेलवे पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब छह बजे मंगोलपुरी का रहने वाला 17 वर्षीय पीड़ित अपने दो दोस्तों मुन्ना गुप्ता और एक अन्य नाबालिग के साथ राज पार्क औद्योगिक क्षेत्र के पास रेलवे ट्रैक पर मोबाइल से रील बना रहा था। तभी वहां से गुजर रहे तीन लड़के उनके पास आए और रील बनाने में दखल देने लगे। यह भी पढ़ें- दिल्ली के मंगोलपुरी में बेखौफ हुए बदमाश, राह चलते लोगों पर चाकुओं से बोला हमला, 6 लोग घायल पीड़ित के विरोध करने पर दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई...