नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- Delhi News: -रामलीला स्थलों पर मेलाें में सेल्फी प्वाइंट, नमो कैफे और झूले आकर्षण का केंद्र नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में रामलीला मंचन में मंगलवार को शिव धनुष भंग होते ही परिसर जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठे। लालकिला मैदान में लव कुश रामलीला कमेटी की लीला में सीता स्वयंवर, धनुष भंग और लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने रोमांच बढ़ाया। सीता स्वयंवर के दौरान कई शक्तिशाली राजा शिव धनुष उठाने में असफल रहे। राजा जनक की निराशा के बीच गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान राम ने सहजता से धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते ही वह टूट गया। इसके साथ ही पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। माता सीता ने राम के गले में वरमाला डाली। इसके बाद धनुष टूटने से क्रोधित परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखे संवादों ने दर्शकों को बांधे रखा। कमेटी के म...