नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- Delhi News: - आप नेताओं का दावा, जिसने पुलिस में शिकायत दी, उसने मरी मछलियां डालते देखने से इनकार कियानई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। यमुना में हजारों मछलियों की मौत और उन्हें नदी में फेंकने के आरोपों को लेकर दिल्ली में सियासी घमासान तेज हो गया है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर कहा कि सिंचाई विभाग के जिस अधिकारी ने मरी मछलियां यमुना में डालने के आरोप में पुलिस से शिकायत की है, उसने मछली डालते देखने से इनकार किया है। आप नेताओं का दावा है कि उन्होंने उस अधिकारी से बात की तो उसने कहा कि दबाव के कारण उसने शिकायत दर्ज कराई है। सौरभ भारद्वाज ने प्रेसवार्ता के दौरान विधायक संजीव झा और कुलदीप कुमार के साथ शिकायतकर्ता अधिकारी सोमनाथ कश्यप से हुई बातचीत का वीडियो...