नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Delhi News: म्यांमार के तीन नागरिकों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उन्होंने शहर के एक किराए के घर में म्यांमार की ही रहने वाली 18 वर्षीय एक महिला का यौन उत्पीड़न किया। महिला को उसके पति ने उसी घर में कैद करके रखा हुआ था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस की एक विज्ञप्ति के अनुसार, महिला की शिकायत पर कंचनबाग पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला बार-बार यौन उत्पीड़न, गलत तरीके से कैद रखने और आपराधिक धमकी देने से जुड़ा है।

महिला की शिकायत पर मामला दर्ज पुलिस ने बताया कि महिला का पति और उसके तीन दोस्त म्यांमार के नागरिक हैं। शिकायत के मुताबिक, पीड़िता मई 2026 में मुख्य आरोपी के साथ हैदराबाद आई थी। बाद में उनकी शादी हो गई। इसके बाद वे एक किराए के घर में ...