Delhi News: मौसम का मिजाज : हल्की बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- Delhi News: नई दिल्ली। राजधानी के कई इलाकों में रविवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई। हालांकि, दोपहर बाद निकली तेज धूप के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय घने बादल छाए रहे। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई। नजफगढ़ क्षेत्र में सबसे ज्यादा 17.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूसा में 11.5, पालम में 10.6 और सफदरजंग में 3.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि, बारिश का दौर ज्यादा देर तक नहीं चला और दोपहर तक ज्यादातर इलाकों में खिली हुई धूप निकल आई। इसके बाद भी बीच-बीच में हल्के बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन गर्मी और उमस के चलते लोग पसीना पोंछने के लिए मजबूर रहे。 यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में कल का म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.