नई दिल्ली, अगस्त 6 -- Delhi News: -पिछले तीन दिन में राजधानी में औसत 67.3 मिमी हुई बारिश यह भी पढ़ें- DELHI-NCR WEATHER TODAY: बारिश से दिन की शुरुआत, दिल्ली से फरीदाबाद तक बरसे मेघ; येलो अलर्ट नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में गुरुवार को राजधानी के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तेज बारिश के राजधानी के कई इलाकों में जलभराव हो गया जबकि प्रमुख मार्गों के अलावा अन्य संपर्क मार्गों पर लंबा जाम लग गया। सघन बादल छाए रहने के कारण सूरज कम दिखाई दिया। बारिश के कारण बाजारों, रेलवे स्टेशनों के आस पास पानी भर गया। विमानन कंपनियों ने बारिश को देखते हुए यात्रियों के लिए एडवायजरी भी जारी की लेकिन विमान परिचालन पर कोई विशेष असर नहीं पड़ा। मौसम विभाग ने गुरुवार को पहले यलो अलर्ट और बाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। गुर...