नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दुर्गा पूजा के समापन पर बुधवार को मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इसके चलते दक्षिणी, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रभावित हो सकता है। विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही बढ़ने से सड़कों पर जाम का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सचेत किया है कि वह दोपहर तक कहीं आते-जाते वक्त अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें। मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए गए अस्थायी तालाबों के आसपास के मार्गों पर जाम मिल सकता है। दक्षिणी दिल्ली में सीआर पार्क में दुर्गा पूजा पंडालों से मूर्ति विसर्जन के लिए श्रद्धालु ईस्ट ऑफ कैलाश संत नगर स्थित आस्था कुंज पार्क जाएंग। ऐसे में सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक इस बीच आउटर रिंग रोड, लाल लाजपत र...