नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- Delhi News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की हासन स्थित प्रसिद्ध हासनंबा मंदिर में विशेष पूजा के दौरान श्रद्धालुओं का गुस्सा देखने को मिला। आरोप है कि मुख्यमंत्री की पूजा के कारण आम श्रद्धालुओं को कई घंटों तक लंबी कतारों में दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ा। इससे नाराज कुछ लोगों ने मंदिर में लगी एलईडी स्क्रीन पर चप्पलें फेंक दीं। एलईडी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के पूजा करने का सीधा प्रसारण दिखाया जा रहा था। इस घटना को लेकर कर्नाटक भाजपा ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि जनता में मुख्यमंत्री के प्रति काफी नाराजगी है। शिवकुमार रविवार को दीपावली के अवसर पर अपनी पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हासनंबा मंदिर केवल दीपावली के आसपास कुछ दिनों के लिए ख...