नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- Delhi News: महाराष्ट्र हाईवे पुलिस ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के नए कनेक्टिंग लिंक वाले हिस्से पर स्थायी यातायात प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। इसके तहत एक नवंबर से छोटे व्यावसायिक वाहनों समेत सभी मालवाहक वाहनों को इस रास्ते से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) प्रवीण सालुंखे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सुरंगों की बनावट और तकनीकी विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये प्रतिबंध लगाए गए। कनेक्टिंग लिंक वाला हिस्सा एक्सप्रेसवे का वह नया बनाया गया हिस्सा है, जो सड़क के दो हिस्सों को आपस में जोड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...