नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Delhi News: मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सिस्टम ठप होने से मंगलवार को उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। यह समस्या एक घंटे से अधिक समय तक बनी रही। इस वजह से हवाई अड्डे के कर्मचारियों को मैनुअल चेक-इन प्रक्रिया अपनानी पड़ी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। निजी एयरपोर्ट ऑपरेटर, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) ने एक बयान में कहा कि मंगलवार शाम को नेटवर्क में कुछ समय के लिए रुकावट आई थी। यात्रियों को कम से कम परेशानी हो और एयरपोर्ट का जरूरी कामकाज सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए टीमों ने मैनुअल प्रक्रिया लागू की। यह भी पढ़ें- मुंबई एयरपोर्ट पर नेटवर्क में आई तकनीकी खराबी, मची अफरातफरी; उड़ानों पर भी असरनेटवर्क रुकावट पर एमआईएएल का बयान कंपनी ने यह भी कहा कि इस रुकावट की वजह से एयरपोर्ट और उड़ानों के संचालन पर कोई ख...