नई दिल्ली, जुलाई 3 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुंडका चौक के पास पीडब्ल्यूडी की ओर से ड्रेनेज निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसके चलते यहां पर अगले दस दिन तक यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को पीरागढ़ी से रोहतक रोड होते हुए रानी खेड़ा गांव जाने वाले यात्रियों को मुंडका चौक के प्रभावित हिस्से से बचने और वैकल्पिक मार्ग के रूप में यूईआर-2 को अपनाने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मुंडका या रोहतक रोड से रानी खेड़ा गांव की दिशा में जाने वाले वाहन चालक यूईआर-2 होते हुए रानी खेड़ा और आसपास के इलाकों तक पहुंच सकते हैं। यह भी पढ़ें- रोहतक रोड के मुंडका चौक पर 10 दिन यातायात प्रभावित, यूईआर-2 का उपयोग करें इसके अलावा वे रोहतक रोड पर आगे बढ़कर श्मशान घाट रोड से दाएं मुड़कर भी रानी खेड़ा जा सकते है...