नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- Delhi News: गायक मीका सिंह ने गुरुवार को कहा कि कलाकारों को सम्मान और गरिमा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को उनके भाई दलेर मेहंदी से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने एक कार्यक्रम में सबके सामने उन्हें फटकार लगाई थी। रविवार शाम को दलेर मेहंदी उत्तराखंड के नई टिहरी शहर में 'सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले' में परफॉर्म कर रहे थे, तभी उनियाल मंच पर पहुंचे और उनसे जोर से पूछा कि क्या उन्होंने शराब पी रखी है। यह भी पढ़ें- Daler Mehndi विवाद में FWICE की एंट्री, पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्रकार्यक्रम में दलेर मेहंदी से सवाल 'तुनक तुनक तुन', 'बोलो ता रा' और 'हो जाएगी बल्ले बल्ले' जैसे हिट गानों के लिए मशहूर 59 वर्षीय गायक वायरल हुई वीडियो क्लिप में सॉरी कहते हुए सुन...