नई दिल्ली, जुलाई 13 -- Delhi News: नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जेएनयू छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) ने सोमवार को मूल्यांकन शाखा को ज्ञापन सौंपकर सेमेस्टर पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की। छात्रसंघ का कहना है कि बड़ी संख्या में छात्रों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन में कहा गया है कि भुगतान पोर्टल पर सर्वर की धीमी गति के कारण कई छात्र फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा, अनेक छात्रों को अभी तक मेरिट-कम-मीन्स (एमसीएम) छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिली है, जिससे उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जेएनयूएसयू ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि इन समस्याओं को देखते हुए सेमेस्टर पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए, ताकि सभी छात्र बिना किसी परेशानी के अपनी पंजीकरण प्रक्र...