Delhi News: मार्बल कारोबारी पर फायरिंग करने वाले दो शूटर गिरफ्तार
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- Delhi News: - विदेश में छिपे विक्की हडल ने कारोबारी से मांगी थी रंगदारी नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने मार्बल कारोबारी पर रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले दो शूटरों को मंगलवार रात बुध विहार इलाके से गिरफ्तार किया। विदेश में छिपे विक्की हडल के कहने पर दोनों आरोपियों ने फायरिंग की थी।डीसीपी शशांक जायसवाल ने बताया कि कीर्ति नगर में मार्बल कारोबारी पर बाइक सवार बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की थी। जांच में पता चला कि विक्की हडल ने पीड़ित से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी दी थी। इसे लेकर कीर्ति नगर में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। इनकी पहचान रोहित और हसीब के तौर पर हुई है। हाल ही में विक्की हडल के कहने पर बदमाशों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.