Delhi News: मानसून आने के बाद भी 48 डिग्री जैसी गर्मी में तप रही दिल्ली
नई दिल्ली, जुलाई 3 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में भले ही आधिकारिक तौर पर मानसून का आगमन हो गया हो, लेकिन अच्छी बारिश नहीं होने के चलते दिल्ली के लोग अभी भी भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहे हैं। शुक्रवार को भी दिल्ली में महसूस होने वाली गर्मी (फील लाइक टेंपरेचर) का स्तर 48 डिग्री सेल्सियस पर रहा। दिल्ली में मानसून आगमन की सामान्य तिथि 27 जून है। इस बार पांच दिनों की देरी से 2 जुलाई को मानसून का दिल्ली में आगमन हुआ। दिल्ली के ज्यादातर स्थानो पर गुरुवार को हल्की बारिश दर्ज की गई थी। इसके साथ ही हवा की दिशा में बदलाव, नमी के स्तर में बढ़ोतरी और बादलों की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने मानसून आगमन की आधिकारिक घोषणा कर दी। यह भी पढ़ें- बारिश के बाद फिर 37 डिग्री के पार पहुंचा अधिकतम पारा हालांकि, अच्छी बारिश नहीं हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.