नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। चावड़ी बाजार में इमारत ढहने की घटना के बाद दिल्ली भाजपा ने पुरानी दिल्ली में तेजी से हो रहे निर्माण कार्यों पर सवाल उठाए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने हादसे को मानवीय लालच की हद बताते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि भवन मालिक और ठेकेदार ग्रैप लागू होने से पहले इमारत खड़ी करना चाहते थे। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि हादसे के बाद निगम ने संबंधित भवन विभाग के अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। वहीं, भवन मालिक और ठेकेदार के खिलाफ पुलिस प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। यह भी पढ़ें- Delhi News: चावड़ी बाजार में बिना नक्शा मंजूरी चल रहा था निर्माण, दो निलंबित दिल्ली भाजपा प्रवक्ता एवं चांदनी चौक नागरिक मंच के महामंत्री प्रवीण शंकर कपूर ने मटिया ...