नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- Delhi News: -सोमवार को महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस मुख्यालय पर अभद्रता करने का आरोप नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ कथित धक्का-मुक्की और अभद्रता के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फिर प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा महामंत्री मोहनलाल गिहारा के नेतृत्व में कार्यकर्ता बाल भवन के पास एकत्र हुए और दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित कांग्रेस मुख्यालय की ओर मार्च किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महिलाओं पर हमले बंद करो, राहुल गांधी माफी मांगो के नारे लगाए। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: महिला सम्मान पर कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी का पुतला फूंका प्रदर्शन औ...