नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- Delhi News: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने राज्य भर में दो सप्ताह तक चले निरीक्षण अभियान के बाद नियमों के उल्लंघन के लिए 49 लाइसेंस निलंबित कर दिए। वहीं 22 लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस निरीक्षण में नियमों के व्यापक उल्लंघन का पता चला था। इस अभियान में खुदरा दवा विक्रेता, ब्लड बैंक और दवा निर्माण इकाइयों सहित कुल 937 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इसके परिणामस्वरूप 450 कमियों के नोटिस जारी किए गए और 28.52 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध दवाएं और प्रसाधन सामग्री जब्त की गई। यह भी पढ़ें- Delhi News: महाराष्ट्र : एफडीए के छापे, कैंटीन का लाइसेंस निलंबितनिरीक्षण में मिलीं व्यापक अनियमितताएं एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रशासन ने कमियां पाए जाने पर दवा विक...