Delhi News: महाराष्ट्र: पार्सल में विस्फोट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा
नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- Delhi News: महाराष्ट्र के लातूर जिले में शनिवार को एक कूरियर कंपनी की पिक-अप वैन के अंदर पार्सल में विस्फोट हो गया। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह 9:30 बजे हुई, जब वैन से पार्सल उतारे जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट की आवाज और वैन के कार्गो हिस्से से धुआं निकलने के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारी ने कहा कि पार्सल उतारने का काम कर रहा एक कर्मचारी बुरी तरह झुलस गया है। उसे पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अधिकारी ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि चूंकि अभी दिवाली का समय है, इसलिए धमाके के संभावित कारणों में पटाखे, ज्वलनशील रसायन या बैटरी से जुड़ी चीजें शामिल हो सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.