नई दिल्ली, अगस्त 23 -- Delhi News: नई दिल्ली, व.सं.। रोहिणी सेक्टर- 9 में स्थित आत्मवल्लभ हाउसिंग सोसाइटी में महापौर प्रवेश वाही ने रविवार को एरोबिन व प्लास्टिक वेस्ट ड्रॉप बॉक्स का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि इसकी सहायता से एक बार में एक बिन में 10 किलो गीले कूड़े को बायो कल्चर की सहायता से कंपोस्ट खाद में बदल दिया जाता है। इस तकनीक से स्रोत पर ही कचरे का पृथक्करण व निस्तारण करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के जरिए नागरिकों को स्वच्छता के महत्व पर जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...