नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- Delhi News: -चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क में प्रकटोत्सव पर सत्संग, हवन और भंडारे का आयोजन हुआ नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर सोमवार को चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क के भगवान वाल्मीकि मंदिर में विशाल सत्संग, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान संत-महात्माओं ने सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Delhi News: भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कीकार्यक्रम में नेताओं और संतों की मौजूदगी नितिन नवीन ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि केवल आदि कवि नहीं, बल्कि समाज सुधारक थे। उन्होंने रामायण के माध्यम से समाज को नैतिकत...