नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- Delhi News: मध्य प्रदेश के धार जिले में एक कार पुलिया में गिर गई। इससे उसमें आग लग गई और चार लोगों की जलकर मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि यह हादसा रविवार रात 11.14 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, कार का एक टायर फट गया। इससे गाड़ी लेबद-नयागांव फोर-लेन सड़क से उतरकर पुलिया में जा गिरी। उसमें आग लग गई।जांच अधिकारी कैलाश गामड़ ने बताया कि पांच दोस्त सगौर गांव से एक मंदिर में दर्शन करने गए थे। वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।उन्होंने यह भी पढ़ें- MP में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने के बाद कार में लगी आग, जिंदा जल गए चारों दोस्त बताया कि हादसे के दौरान एक व्यक्ति कार से बाहर गिर गया। बाकी चार लोग अंदर ही फंसे रह गए। आग फैलने से उनकी...