नई दिल्ली, अगस्त 22 -- Delhi News: मधुबन चौक पर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा बाहरी रिंग रोड पर स्काईवॉक तैयार किया जा रहा है।यह स्काईवॉक रोहिणी अदालत को वहां मौजूद दोनों मेट्रो लाइन से जोड़ेगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा आउटर रिंग रोड पर तैयार की जा रही इस परियोजना का 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और आगामी 30 नवंबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह स्काईवॉक-एफओबी पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन, मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन और रोहिणी जिला न्यायालय के बीच सुरक्षित पैदल संपर्क उपलब्ध कराएगा。

मुख्यमंत्री के विचार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस परियोजना से मेट्रो यात्रियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों, न्यायालय आने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को इन महत्वपूर्ण स्थानों के बी...