Delhi News: मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- Delhi News: सुरक्षा बलों ने मणिपुर में जबरन वसूली की गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई में एक ऑपरेशन के दौरान राज्य पुलिस कमांडो की एक टीम ने प्रतिबंधित संगठन 'प्रेपाक' के 39 वर्षीय सदस्य को पकड़ा। उग्रवादी की पहचान अहोंगशांगबम पिंकुमनी सिंह के तौर पर हुई है, जो संगठन का सक्रिय सदस्य था। पुलिस के बयान में कहा गया है कि बिष्णुपुर जिले के क्वाक्ता से प्रतिबंधित 'कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (वांगलेन)' के 60 वर्षीय उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान मो अब्दुल हकीम के तौर पर हुई है और वह क्वाक्ता में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.