नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान का समापन रविवार को यमुना तट सफाई अभियान के साथ हुआ। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने गांधी नगर के पास यमुना तट की सफाई की। उन्होंने 2030 तक यमुना को स्नान योग्य बनाने का संकल्प लिया। दिल्ली सह-प्रभारी दर्शना जरदोश, चिल्ला गांव घाट पर संगठन महामंत्री पवन राणा और प्रदेश महामंत्री मोहन लाल गिहारा ने प्लास्टिक मुक्त निर्मल यमुना बनाने पर जोर दिया। सांसद मनोज तिवारी ने सोनिया विहार ढाई पुश्ता, योगेंद्र चंदोलिया ने सैनी मंदिर रैंप नंबर 2 के पास, रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कालिंदी कुंज, बांसुरी स्वराज ने राम घाट-1, प्रवीण खंडेलवाल ने यमुना बाजार घाट, राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने प्रथ...