नई दिल्ली, जुलाई 17 -- Delhi News: -पीडब्ल्यूडी पेड़ों को प्रत्याराेपित कर बॉटलनेक वाले 55 मीटर हिस्से में चौड़ी करेगा सड़क नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर पूर्वी दिल्ली के मंडोली क्षेत्र में बैंक कॉलोनी व हर्ष विहार के लोगों को वजीराबाद रोड पर आने-जाने के लिए जल्द खुला रास्ता मिलेगा। बॉटलनेक (संकरा हिस्सा)को खत्म करने के लिए 10 पेड़ हटाकर रोड को 18 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे लोगों को सुविधा होगी। दमकल और एंबुलेंस भी आसानी से अंदर पहुंच पाएगी।

बैंक कॉलोनी व हर्ष विहार के लोगों की समस्या बैंक कालोनी व हर्ष विहार मंडोली जेल के पास है। इनके वजीराबाद रोड पर आने-जाने का डेढ़ किलोमीटर से अधिक लंबा मुख्य रास्ते का ज्यादा हिस्सा 22 मीटर चौड़ा है। लेकिन 55 मीटर का हिस्सा मात्र नौ मीटर चौड़ा है। इसलिए संकरे हिस्से में जाम लगता है। जब जब लोग वज...