Delhi News: बेटे के जन्म का जश्न मना रहे पिता की हत्या
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- Delhi News: नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में बुधवार देर रात बेटे के जन्म की पार्टी मना रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय जय सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान एक किन्नर व उसके चालक सोनू के रूप में हुई है। वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी सोनू को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। उसे गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नेग मांगने के लिए उनके घर पहुंचे थे। नेग की रकम को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। जबकि परिजनों का आरोप है कि जय सिंह घर में परिवार के साथ पार्टी कर रहा था। बाहर झगड़े की आवाज सुनकर वह निकला तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जय सिंह के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.