नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली के मौसम में रविवार को हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। इससे प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार हो सकता है। हालांकि, यह बारिश की मात्रा और हवा की रफ्तार पर निर्भर करेगा। वहीं, शनिवार को दिल्ली के 17 इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 से ऊपर यानी गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली के लोगों को लगातार प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ रही है। इस वर्ष अक्तूबर तक वायु गुणवत्ता का स्तर पहले से बेहतर रहा था, लेकिन नवंबर की शुरुआत से ही प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा है। इस महीने के अब तक के 14 दिनों में से 12 दिन ऐसे रहे हैं, जब वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर यानी बहुत खराब श्रेणी में बन...