नई दिल्ली, जुलाई 17 -- Delhi News: -रेखा गुप्ता सरकार ने भारी बारिश से फसल गंवाने वाले किसानों के लिए 33.31 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि स्वीकृतनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता भारी बारिश के चलते किसानों को हुए फसल ने नुकसान पर सहायता राशि अगले माह दिल्ली सरकार द्वारा वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने बीते वर्ष बारिश से हुए नुकसान के लिए 33.31 करोड़ रुपये की सहायता राशि को मंजूर किया है। इसके तहत प्रभावित किसानों को 75,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से सहायता राशि दी जाएगी। दिल्ली के विभिन्न जिलों और सब-डिवीजनों में फैले 4,442.41 हेक्टेयर से अधिक प्रभावित भूमी के किसानों तक सीधे अनुग्रह राशि पहुंचेगी। यह राशि अगले महीने से डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के खाते में सीधा भेजी जाएगी。

सहायता राशि की ...