नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में बाढ़ एवं जलभराव की समस्या को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसके तहत यमुना किनारे 4.7 किलोमीटर लंबी आरसीसी दीवार बनाई जाएगी। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 40वीं बैठक में यह निर्णय लिया है। बोर्ड ने मैगजीन रोड नाले से ओल्ड रेलवे ब्रिज तक यमुना के संवेदनशील हिस्से में 99 करोड़ की लागत से 4.7 किलोमीटर लंबी आरसीसी दीवार बनाने को मंजूरी दी है। इससे यमुना का जलस्तर बढ़ने के दौरान निचले इलाकों को सुरक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगी। मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के फ्लड कंट्रोल बोर्ड की 40वीं बैठक आयोजित की गई। इसमें दिल्ली की जल निकासी और बाढ़ ...