नई दिल्ली, अगस्त 27 -- Delhi News: नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। हर्ष विहार इलाके में बाइक तिरछी खड़ी करने को लेकर हुए मामूली विवाद में पांच युवकों ने दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले दोनों को लात-घूंसों से पीटा और फिर नुकीले हथियार व ईंट के टुकड़ों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी पुलिस के मुताबिक, 37 वर्षीय जीशान मंडोली के राजीव नगर में परिवार के साथ रहते हैं और ड्राइवर हैं। 20 अगस्त दोपहर करीब 12:30 बजे वह रिश्तेदार उमेर के साथ 33 फुटा रोड पर बिरयानी खाने गए थे। वहां बाइक तिरछी खड़ी होने को लेकर उनकी फैजान और साजिद से कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर हाथापाई हो ...