Delhi News: बरेली के ध्यानार्थ : घर के बाहर खेल रहे मासूम को एसयूवी ने कुचला
नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- Delhi News: - दुखद : मुंडका इलाके में हुआ हादसा, आरोपी चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त किया नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुंडका इलाके में सोमवार सुबह एसयूवी की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान दानिश के तौर पर हुई है। घटना के समय बच्चा अपने घर के सामने खेल रहा था। पुलिस ने लापरवाही से मौत की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, बरेली निवासी जीशान अली अपनी पत्नी फातिमा और इकलौते बेटे दानिश के साथ मुंडका के फ्रेंड्स इन्क्लेव में किराए पर रहता है। जीशान पेशे से वेल्डर का काम करता है। वह सोमवार सुबह अपने काम पर गया था और दानिश घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार एसयूवी ने बच्चे को कुचल दिया। स्थानीय लोग घायल बच्चे को पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.