नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Delhi News: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में मंगलवार को पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में एक व्यक्ति मारा गया। उसे बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। तीन महीने में यह इस तरह की दूसरी घटना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना तड़के करीब 2.50 बजे गाइघाटा में हुई। आरोपी प्रहलाद दास को घटनास्थल को फिर से समझने के लिए ले जाया गया था। उन्होंने बताया कि अचानक उसने एक पुलिस अधिकारी की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। यह भी पढ़ें- बंगाल में एक और रेप-मर्डर का आरोपी ढेर, पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था इसमें 23 साल के उस आरोपी को गोली लग गई।अधिकारी ने बताया कि किन हालात में आरोपी पुलिस अधिकारी की रिवॉल्वर छीन...