नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में फुटपाथ पर अतिक्रमण और वाहनों की आवाजाही पैदल यात्रियों के लिए लगातार मुसीबत बन रही है। फुटपाथ पर कब्जे और वाहनों की पार्किंग के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलना पड़ता है। इससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या पर अंकुश लगाने और पैदल यात्रियों को सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग अब फुटपाथ के दोनों सिरों पर बोलार्ड (अवरोधक खंभे) लगाएगा, ताकि वाहन फुटपाथ पर न चढ़ सकें और अतिक्रमण को भी रोका जा सके।

फुटपाथ पर अतिक्रमण से बढ़ता हादसों का खतरा राजधानी में पैदल यात्रियों की असुरक्षित आवाजाही को लेकर कई अध्ययनों में चिंता जताई जा चुकी है। इनमें बताया गया है कि फुटपाथ पर अतिक्रमण, पार्...