नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- Delhi News: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में बारिश न होने के कारण फसल बर्बाद होने से परेशान एक 55 वर्षीय किसान ने गुरुवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोहाडी के धोप तालुका के रहने वाले राजेंद्र सपाटे ने सुबह धान के खेत में बने एक कुएं में छलांग लगा दी। अंधलगांव पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि कम बारिश के कारण उनकी धान की पूरी फसल बर्बाद हो गई थी। कुएं से शव निकाल लिया गया है। मृतक के रिश्तेदारों ने कहा है कि उन्हें मौत को लेकर कोई शक नहीं है और वे कोई मामला दर्ज नहीं कराना चाहते।पुलिस यह भी पढ़ें- Gangapar News: आत्मदाह की चेतावनी देने वाले को पुलिस ने रोका ने कहा कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब ...