नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- Delhi News: दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में एक छात्रा से प्रोफेसर द्वारा कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) ने भी संज्ञान लिया है। डूसू अध्यक्ष यश डबास ने कहा कि मामले में यदि प्रोफेसर की गलती साबित होती है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा और जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्रा के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Delhi News: दौलतराम कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़,शिक्षक को छुट्टी पर भेजा डूसू ने मामले का लिया संज्ञान डबास ने कहा कि छात्रसंघ को इस मामले की जानकारी मिली है। हाल के दिनों में कुछ अन्य कॉलेजों में भी इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं। छात्राओं की सुरक्षा को लेकर डूसू गंभीर है। उन्होंने कहा कि हमारी बहनों को कोई गलत निगाह से देखत...