नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- Delhi News: बेंगलुरु सिटी पुलिस ने बुधवार को कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को निशाना बनाने वाले कथित स्टिंग वीडियो की जांच में पाया गया कि ये आरोप एक मनगढ़ंत और जानबूझकर रची गई कहानी का हिस्सा हैं। बेंगलुरु सिटी पुलिस आयुक्त कार्यालय ने बताया कि सिद्धारमैया के कथित स्टिंग वीडियो को बनाने, रिकॉर्ड करने, अपने पास रखने, आगे भेजने और प्रसारित करने के मामले की व्यापक जांच चल रही है। इस वीडियो को लेकर मीडिया में काफी चर्चा हुई है और लोगों के बीच कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...