नई दिल्ली, अगस्त 24 -- Delhi News: नई दिल्ली, व.सं.। पुरानी दिल्ली जोन में सफाई व्यवस्था और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सोमवार को उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत ने अधिकारियों व मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में चांदनी चौक के निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सफाई, अतिक्रमण, पिंक टॉयलेट, नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उपमहापौर ने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था प्रभावी बनाने और लंबित कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक बाजार क्षेत्र में रोज बड़ी संख्या में लोग आते हैं, इसलिए स्वच्छता, अतिक्रमण नियंत्रण और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान जरूरी है। उन्होंने कहा कि निर्णयों पर समयबद्ध कार्रवाई और कार्यों की प्रगति की नियमित निगरा...