नई दिल्ली, जुलाई 17 -- Delhi News: एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुणे शहर के काले पाडल इलाके में एक 18 वर्षीय लड़की अपने घर में फंदे से लटकी हुई पाई गई। अधिकारी ने बताया कि लड़की ने नीट परीक्षा दी थी। हालांकि उसके परिवार ने उसकी मौत का कारण परीक्षा या उससे जुड़े किसी दबाव को नहीं बताया। अधिकारी ने कहा कि परिवार ऐसे किसी भी संबंध से इनकार कर रहा है। उन्होंने अनुरोध किया कि उनकी निजता का सम्मान किया जाए। उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है और न ही उन्हें किसी पर शक है। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और लड़की मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रही थी। यह भी पढ़ें- नीट रिजल्ट के बाद यूपी में सुसाइड, परीक्षा में असफल होने पर छात्रा ने लगाई फांसी, पंखे से लटका मिला शव इस बीच, पुलिस ने बताया कि तलजाई हिल्स इलाके में एक 17 वर्षीय लड़...