Delhi News: पीडी :::: 12 हजार की रिश्वत लेते दो विद्युतकर्मी पकड़े गए
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- Delhi News: बदायूं, संवाददाता। जरीफनगर विद्युत उपकेंद्र पर छापा मारकर एंटी करप्शन की टीम ने दो विद्युत कर्मियों को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। एंटी करप्शन की कार्रवाई के दौरान विद्युत उपकेंद्र में अफरा-तफरी मच गई। टीम दोनों कर्मचारियों को लेकर सहसवान कोतवाली पहुंची, जहां उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। एंटी करप्शन की इस कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग में तैनात रिश्वतखोरों के होश उड़े हुए हैं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर कुड़ई निवासी किसान सर्वेश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह के निजी नलकूप पर लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया था। सर्वेश कई दिनों तक विद्युत उपकेंद्र जरीफनगर के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उनका ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। यह भी पढ़ें- Badaun News: 12 हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.