Delhi News: पीडब्ल्यूडी ने किया हादसे की जगह का निरीक्षण
नई दिल्ली, अगस्त 29 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता सूरजमल विहार में बिजली के खंभे से करंट लगने के चलते हुए युवक की मौत को लेकर दिल्ली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शनिवार को मौके का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण किया है। उन्होंने मृतक संदीप के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जानकारी जुटा रहा है।
जांच का विवरण पीडब्ल्यूडी द्वारा सूरजमल विहार स्थिति मौके का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण किया गया है और बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर और संबंधित रखरखाव रिकॉर्ड की भी जांच की गई है। अब तक मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर उस जगह पर पीडब्ल्यूडी के स्ट्रीट-लाइट पोल से कोई बिजली की खराबी या करंट लीक होने की बात सामने नहीं आई है। पोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.