नई दिल्ली, अगस्त 14 -- Delhi News: आईआईटी गुवाहाटी के वैज्ञानिकों ने पानी से हाइड्रोजन बनाने में मदद करने वाला कम लागत वाला पदार्थ (कैटेलिस्ट) तैयार किया। इससे पानी से हाइड्रोजन गैस बनाने की प्रक्रिया आसान और ज्यादा प्रभावी होगी। वैज्ञानिकों ने कहा कि पानी में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन दोनों होते हैं। बिजली की मदद से पानी को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में अलग किया जाता है। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक खास पदार्थ की जरूरत होती है, जिसे कैटेलिस्ट कहते हैं। वैज्ञानिकों ने ऐसा कैटेलिस्ट बनाया, जिसे तैयार करने में महंगी धातुओं की जगह अपेक्षाकृत सस्ती धातु का इस्तेमाल किया गया। इसलिए भविष्य में पानी से हाइड्रोजन बनाना कम खर्चीला हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...