नई दिल्ली, अगस्त 24 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रसं। भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज पर जलभराव मुद्दे पर झूठी राजनीति करने का आरोप लगाया है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि दिल्ली में जलभराव की समस्या पिछले 27-28 वर्षों से बनी हुई है। वर्ष 2025 और 2026 में मुख्य जलभराव स्थानों में 75 प्रतिशत तक कमी आई है। उन्होंने बताया कि मिंटो रोड, जखीरा अंडरपास, नांगलोई-नजफगढ़ रोड और संगम विहार-देवली रोड जैसे क्षेत्रों में वर्ष 2024 के मुकाबले वर्ष 2026 में स्थिति 60 से 80 प्रतिशत बेहतर हुई है। उन्होंने याद दिलाया कि आप के कार्यकाल के दौरान 2015 से 2023 के बीच औसतन 25 मौतें और वर्ष 2024 में 49 मौतें जलभराव से हुई थीं। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के नेतृत्व में ...