नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- Delhi News: नई दिल्ली। अभिनव उपाध्याय इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) से सफर करने वाले यात्रियों के लिए उड़ान के इंतजार का समय अब किताबों के साथ बिताने का विकल्प भी मिलेगा। दिल्ली एयरपोर्ट पर जीएमआर की ओर से 'रीड@डेल' पहल शुरू की गई है। इसके तहत यात्री टर्मिनल पर मुफ्त में किताबें पढ़ सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा टर्मिनल 1 पर शुरू की गई है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने इसके बारे में जानकारी साझा की है। इसको लेकर सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। जल्द ही इसे अन्य टर्मिनल पर भी शुरू किया जाएगा।

इसकी सुविधाएं फिलहाल टर्मिनल 1 पर यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। यात्रियों को यहां अपनी पसंद की किताब लेकर पढ़ने का अवसर मिलेगा। यहां फिजिकल और डिजिटल दोनों माध्यमों में किताबें उपलब्ध हैं।

डिजिटल पुस्...