नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली भाजपा ने राजधानी में वायु प्रदूषण बढ़ने के लिए पटाखों को जिम्मेदार ठहराने पर आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर निशाना साधा है। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनिल गुप्ता और प्रवीण शंकर कपूर ने दावा किया कि दिवाली के अगले दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में कोई अप्रत्याशित वृद्धि नहीं हुई। उन्होंने प्रदूषण के लिए पंजाब में पराली जलाने को जिम्मेदार ठहराते हुए आप की सरकार पर आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2023 में दिवाली के अगले दिन एक्यूआई 358 और 2024 में 341 दर्ज किया गया था। वहीं, इस वर्ष पटाखे चलाने में अपेक्षाकृत अधिक छूट के बावजूद दिवाली बाद एक्यूआई 368 और दिवाली वाले दिन 364 रहा। यह भी पढ़ें- दीवाली पर पंजाब में 1200 जगह जलाई गई पराली-कपिल मिश्रा इससे साफ...