नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Delhi News: यहां भम्मे कलां गांव में मंगलवार को तनाव बढ़ गया, जब पुलिस ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति का शव अपने कब्जे में लिया। कथित तौर पर ड्रग्स के ओवरडोज से उसकी मौत हो गई थी। इससे पहले मृतक के परिजनों ने धरना दिया और शव को उस जगह ले जाने की कोशिश की, जहां नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने दावा किया कि यह गलत जानकारी फैलाई गई थी कि मौत ड्रग ओवरडोज से हुई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पंजाब में फिर नशे पर बिछी बिसातमौत के बाद गांव में तनाव पंजाब में नशे की समस्या को लेकर भगवंत मान सरकार को निशाना बना रहे विपक्षी दलों ने कहा कि एक मृतक के शव को छीन...